Get App

केर्न-वेदांता मर्जर को वेदांता रिसोर्सेज के शेयरधारकों की हरी झंडी

वेदांता की पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज के शेयरधारकों ने ईजीएम विलय के नए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2016 पर 10:16 AM
केर्न-वेदांता मर्जर को वेदांता रिसोर्सेज के शेयरधारकों की हरी झंडी

केर्न इंडिया और वेदांता का मर्जर जल्द हो सकता है। वेदांता की पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज के शेयरधारकों ने ईजीएम विलय के नए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नए प्रस्ताव के तहत केर्न के शेयरधारकों को 1 शेयर के बदले वेदांता का 1 शेयर और 4 प्रेफरेंस शेयर मिलेंगे। वेदांता का बोर्ड पहले ही मर्जर को मंजूरी दे चुका है।

वेदांता का कहना है कि दिसंबर 2016 तक मर्जर से बनी कंपनी काम शुरू कर देगी। और इससे केर्न के शेयरधारकों को फायदा होगा। बता दें कि 22 जुलाई को मर्जर में बदलाव को मंजूरी मिली थी। इस मर्जर के बाद केर्न में वेदांता का हिस्सा घटेगा। वेदांता का हिस्सा 62.9 फीसदी से घटकर 50.1 फीसदी हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें