सरकार ने आज 6,050 करोड़ रुपये के 5 एफडीआई को मंजूरी दे दी है। इनमें सबसे बड़ा प्रस्ताव कैडिला का है जिसे 5000 करोड़ रुपये का एफडीआई जुटाने की मंजूरी मिली है। कैडिला क्यूआईपी के जरिए पैसा जुटाएगी। सरकार ने रेशीफार्म के 1,050 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। रेशीफार्म नितिन लाइफ लाइंसेज में प्रोमोटर्स का हिस्सा खरीदेगा। इसके अलावा सरकार ने ब्यूर्मक कोर इन्वेस्टमेंट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। लेकिन रहेजा क्यूबीई जनरल इंश्योरेंस और होल्सिम के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया है।