Get App

कैसे रहेंगे माइंडट्री, एलआईसी फाइनेंस के नतीजे

बाजार में आज माइंडट्री, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और सिंटेक्स के नतीजे आने वाले हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2015 पर 10:48 AM
कैसे रहेंगे माइंडट्री, एलआईसी फाइनेंस के नतीजे

आज बाजार की नजर कई अहम नतीजों पर रहने वाली है। बाजार में आज माइंडट्री, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और सिंटेक्स के नतीजे आने वाले हैं। आइये जानते हैं कि सीएनबीसी-आवाज़ का इन नतीजों पर क्या अनुमान है।

माइंडट्री नतीजे अनुमान
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का डॉलर राजस्व 13.2 फीसदी बढ़कर 17.53 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में माइंडट्री का डॉलर राजस्व 15.49 करोड़ डॉलर रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का रुपये में राजस्व 15.3 फीसदी बढ़कर 1131.7 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में माइंडट्री का रुपये में राजस्व 981.6 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 6.2 फीसदी बढ़कर 146.75 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 138.2 करोड़ रुपये रहा था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस नतीजे अनुमान
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 400.4 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 341.4 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 26 फीसदी बढ़कर 670 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 532 करोड़ रुपये रही थी।

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज नतीजे अनुमान
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 120 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 107 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की आय 9.8 फीसदी बढ़कर 1847 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की आय 1681 करोड़ रुपये रही थी।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें