कॉग्निजेंटः मुनाफा 5.5% घटा, आय 3.2% बढ़ी

साल 2015 की तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 5.5 फीसदी घटकर 39.72 करोड़ डॉलर हो गया है।

अपडेटेड Nov 04, 2015 पर 5:10 PM

साल 2015 की तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 5.5 फीसदी घटकर 39.72 करोड़ डॉलर हो गया है। साल 2015 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 42.01 करोड़ डॉलर रहा था।

हालांकि साल 2015 की तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 3.2 फीसदी बढ़कर 3.19 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। साल 2015 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 3.09 अरब डॉलर रही थी। तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय पहले के आय अनुमान 3.14 अरब डॉलर से ज्यादा रही है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कॉग्निजेंट का नॉन-जीएएपी ऑपरेटिंग मार्जिन 20.2 फीसदी से घटकर 19.4 फीसदी रहा है। तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का जीएएपी ऑपरेटिंग मार्जिन 17 फीसदी रहा है। तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का नॉन-जीएएपी ईपीएस 0.76 डॉलर और जीएएपी ईपीएस 0.65 डॉलर रहा है।

कॉग्निजेंट ने साल 2015 के आय और ईपीएस के अनुमान में बढ़ोतरी की है। कॉग्निजेंट के मुताबिक चौथी तिमाही में आय लगभग 3.23 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। साल 2015 में आय 21 फीसदी बढ़कर 12.41 अरब डॉलर रह सकती है। इससे पहले कॉग्निजेंट ने साल 2015 के लिए आय 12.33 अरब डॉलर रहने का अनुमान जताया था।

कॉग्निजेंट के मुताबिक साल 2015 की चौथी तिमाही में नॉन-जीएएपी ईपीएस 0.77 डॉलर रहने का अनुमान है। साल 2015 में नॉन-जीएएपी ईपीएस 3.03 डॉलर रहने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।