कोका कोला की भारत में प्लांट बंद करने की धमकी

कोका कोला ने भारत में सॉफ्ट ड्रिंक पर 40 फीसदी जीएसटी लागू होने पर प्लांट बंद करने की धमकी दी है।

अपडेटेड Dec 12, 2015 पर 12:43 PM

कोका कोला ने भारत में अपने प्लांट बंद करने की धमकी दी है। कंपनी का कहना है कि अगर सॉफ्ट ड्रिंक पर 40 फीसदी जीएसटी का प्रस्ताव मान लिया जाता है तो उसके लिए कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

दरअसल मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन की कमिटी ने सॉफ्ट ड्रिंक पर 40 फीसदी जीएसटी का प्रस्ताव दिया है। कोको कोला के देश में 50 से ज्यादा प्लांट हैं। कोका कोला के मुताबिक सॉफ्ट ड्रिंक पर 40 फीसदी जीएसटी से टैक्स बढ़ेगा और ये  इंडस्ट्री नहीं चल पाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।