Get App

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 11.3% बढ़ा

पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 11.3 फीसदी बढ़कर 698.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2014 पर 12:24 PM
कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 11.3% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 11.3 फीसदी बढ़कर 698.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 627.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 9.9 फीसदी बढ़कर 1,510 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 1,374 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक के स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 1.98 फीसदी से घटकर 1.88 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक के स्टैंडअलोन नेट एनपीए 1.08 फीसदी से घटकर 0.98 फीसदी रहे। रुपये में स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 1,059 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,079 करोड़ रुपये रहे। रुपये में स्टैंडअलोन नेट एनपीए 573.6 करोड़ रुपये से घटकर 559.5 करोड़ रुपये रहे।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.8 फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी रहा। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक ने 14 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का 6.9 करोड़ रुपये का राइटबैक रहा था। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बेसल-3) 18.83 फीसदी से घटकर 18.5 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें