कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 29.3% बढ़ेगा!

बाजार की नजर आज कोटक महिंद्रा बैंक के तीसरी तिमाही नतीजों पर रहने वाली है।

अपडेटेड Jan 20, 2015 पर 8:48 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार की नजर आज कोटक महिंद्रा बैंक के तीसरी तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे में 29 फीसदी, जबकि ब्याज आय में 18 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 29.3 फीसदी बढ़कर 439.56 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 340 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 18.7 फीसदी बढ़कर 1083.1 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 912.7 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।