Get App

कोल इंडिया के मुनाफे में 16% की बढ़ोतरी

दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 2543.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2015 पर 12:14 PM
कोल इंडिया के मुनाफे में 16% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 2,543.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 2,192.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 8.2 फीसदी बढ़कर 16,957 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 15,678 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 2,069 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,476 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 13.2 फीसदी से बढ़कर 14.6 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का उत्पादन 10.24 करोड़ टन से बढ़कर 10.82 करोड़ टन रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का ऑफटेक 11.1 करोड़ टन से बढ़कर 12.2 करोड़ टन रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें