Get App

कोलगेट पामोलिव का मुनाफा 23.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोलगेट पामोलिव का मुनाफा 23.7 फीसदी बढ़कर 163.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2015 पर 1:51 PM
कोलगेट पामोलिव का मुनाफा 23.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोलगेट पामोलिव का मुनाफा 23.7 फीसदी बढ़कर 163.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कोलगेट पामोलिव का मुनाफा 132.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोलगेट पामोलिव की आय 11 फीसदी बढ़कर 1028.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कोलगेट पामोलिव की आय 927.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कोलगेट पामोलिव का एबिटडा 202 करोड़ रुपये से बढ़कर 247.5 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कोलगेट पामोलिव का एबिटडा मार्जिन 21.8 फीसदी से बढ़कर 24.1 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें