कल की 17 फीसदी की भारी तेजी के बाद आज फिर सरकारी कंपनी एनबीसीसी के शेयर में 11 फीसदी की जोरदार तेजी है। क्यों इतना भाग रहा है एनबीसीसी का शेयर आइए जानते हैं।
कल की 17 फीसदी की भारी तेजी के बाद आज फिर सरकारी कंपनी एनबीसीसी के शेयर में 11 फीसदी की जोरदार तेजी है। क्यों इतना भाग रहा है एनबीसीसी का शेयर आइए जानते हैं।
दरअसल, इंफ्रा सेक्टर में सुधार से फायदा मिलने की उम्मीद से ही एनबीसीसी में इस हफ्ते 26 फीसदी की जोरदार तेजी आई है। एनबीसीसी की ऑर्डर बुक 17000-18000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं 5 नए प्रोजेक्ट ऑर्डर बुक में 20000-25000 करोड़ रुपये जोडेंगे।
दिल्ली में एनबीसीसी के जल्द ही 3 बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद है। अक्टूबर में एनबीसीसी के 5 नए प्रोजेक्ट शुरू होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 में एनबीसीसी की आय और मुनाफे में 20 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एनबीसीसी की आय 12 फीसदी बढ़कर 845.4 करोड़ रुपये और मुनाफा 12 फीसदी घटकर 33.5 करोड़ रुपये रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।