Get App

क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 75% घटा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 75 फीसदी घटकर 16 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2015 पर 3:15 PM
क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 75% घटा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 75 फीसदी घटकर 16 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 64 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज की आय 8 फीसदी घटकर 3,165 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज की ब्याज आय 3,441.5 करोड़ रुपये रही थी। 

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का एबिटडा 54.3 फीसदी घटकर 79 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का एबिटडा 173 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का एबिटडा साल दर साल आधार पर 5 फीसदी से घटकर 2.5 फीसदी हो गया है।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का पावर सिस्टम का एबिटा घाटा 71.7 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में पावर सिस्टम का एबिटा मुनाफा 35.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज को 52.8 करोड़ रुपये का फॉरेक्स गेन हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज को 7.5 करोड़ रुपये का फॉरेक्स गेन हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें