क्वाड्रिसाइकिल मामले में बजाज ऑटो को राहत

कोर्ट ने कंपनी की क्वाड्रिसाइकिल क्यूट को देश में उतारने पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार किया है।

अपडेटेड Oct 14, 2015 पर 11:33 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    क्वॉड्रिसाइकिल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बजाज ऑटो को फौरी राहत दी है। कोर्ट ने कंपनी की नई चारपहिया गाड़ी क्यूट को देश में उतारने पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सरकार से विस्तृत ब्यौरा मांगा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।

    उम्मीद की जा रही है कि सरकार तब तक कोर्ट में अपना जवाब दे देगी। एक जनहित याचिका में क्वॉड्रिसाइकिल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए थे। बजाज ने पिछले महीने ही क्यूट को शोकेस किया था, लेकिन फिलहाल कंपनी इसे एक्सपोर्ट करेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।