Get App

गुजरात गैस-जीएसपीसी का होगा विलय

गुजरात सरकार ने गुजरात गैस और जीएसपीसी के विलय का फैसला किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2014 पर 3:49 PM
गुजरात गैस-जीएसपीसी का होगा विलय

गुजरात सरकार ने गुजरात गैस और जीएसपीसी के विलय का फैसला किया है। विधानसभा में गुजरात सरकार का बजट पेश करने के दौरान गुजरात के वित्त मंत्री सौरभ पटेल ने ये एलान किया। विलय के बाद गैस डिस्ट्रीब्यूशन में देश की सबसे बड़ी कंपनी बनेगी।

गुजरात के बजट में सौरभ पटेल ने और भी कई बड़े एलान किए। सड़क और मकान विभाग को 7,951 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 178 किमी सड़क को 4 लेन में अपग्रेड करने का फैसला सरकार ने किया है। खेती-बाड़ी पर सरकार का फोकस बढ़ा है। कृषि के लिए 4,250 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं। यही नहीं जामनगर, भावनगर, पश्चिमी कच्छ में 50,000 नए गैस कनेक्शन देने का एलान भी बजट में हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें