गुजरात में मैगी की बिक्री पर रोक लगी

दिल्ली और उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी मैगी की बिक्री पर रोक लग गई है।

अपडेटेड Jun 04, 2015 पर 4:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मैगी मामले में नेस्ले की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली और उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी मैगी की बिक्री पर रोक लग गई है। गुजरात सरकार ने मैगी पर 1 महीने के लिए रोक लगा दी है। गुजरात के फूड एंड ड्रग विभाग ने मैगी के 39 में से 27 सैंपल में एमएसजी की मात्रा ज्यादा पाई गई है।

    इसके पहले कल कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय की शिकायत के बाद नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन यानी एनसीडीआरसी ने भी जांच शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली सरकार ने 15 दिन के लिए मैगी की बिक्री रोक दी है। वहीं उत्तराखंड सरकार और आर्मी कैंटीन ने भी मैगी को बैन कर दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।