गेल का मार्केटिंग मार्जिन 75% घटाने पर विचार

सूत्रों के मुताबिक गैस प्राइस पूलिंग के लिए गेल का मार्केटिंग मार्जिन 75 फीसदी घटाने पर विचार हो रहा है।

अपडेटेड Dec 02, 2014 पर 2:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सूत्रों के मुताबिक गैस प्राइस पूलिंग के लिए गेल का मार्केटिंग मार्जिन 75 फीसदी घटाने पर विचार हो रहा है। पेट्रोलियम, बिजली मंत्रालय मार्केटिंग मार्जिन घटाने पर विचार कर रहे हैं। गैस पूलिंग को आकर्षक बनाने के लिए पाइपलाइप टैरिफ 50 फीसदी घटाने पर विचार किया जा रहा है।

    पाइपलाइन टैरिफ में कमी होने से गेल, गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन पर असर देखा जाएगा। टैरिफ घटाने से पाइपलाइन के यूटिलाइजेशन में सुधार संभव है। हालांकि गैस पूलिंग पर टैरिफ घटाने के लिए पीएनजीआरबी की सहमति जरूरी है।

    गैस पूलिंग पर विचार के लिए पिछले हफ्ते पेट्रोलियम, बिजली मंत्रालय की बैठक हुई थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।