गेल का मुनाफा घटा, राजस्व बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 23.1 फीसदी घटकर 621 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Aug 11, 2014 पर 3:01 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 23.1 फीसदी घटकर 621 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 808 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गेल का राजस्व 3.7 फीसदी बढ़कर 13337 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 12855 करोड़ रुपये रहा था।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में गेल का एबिटडा 1508 करोड़ रुपये से घटकर 1045 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में गेल का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.7 फीसदी से घटकर 7.8 फीसदी रहा। गेल का कहना है कि अप्रैल-जून तिमाही में एलपीजी की अंडर-रिकवरी 500 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।