वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 3.5 गुना से ज्यादा बढ़कर 1,335.2 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गेल को 388.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 3.5 गुना से ज्यादा बढ़कर 1,335.2 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गेल को 388.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में गेल की आय 14.1 फीसदी घटकर 10,851.8 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गेल की आय 12,637.5 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में गेल का एबिटडा 1,035.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,593.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जून तिमाही में गेल का एबिटडा मार्जिन 8.2 फीसदी से बढ़कर 14.7 फीसदी हो गया है।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में गेल की अन्य आय 90.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 605.4 करोड़ रुपये रही है। इस अन्य आय में महानगर गैस के आईपीओ से मिली 489.3 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।
सालाना आधार पर अप्रैल- जून तिमाही में गेल की नैच्युरल गैस मार्केटिंग से होने वाली आय 10,581 करोड़ रुपये से घटकर 8,323.6 करोड़ रुपये रही है। वहीं साल दर साल आधार पर अप्रैल- जून तिमाही में गेल की पेट्रो केमिकल्स से होने वाली आय 581.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,133 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।