गेल: मुनाफा 17% घटा, आय 12%घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 17 फीसदी घटकर 424 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Jul 23, 2015 पर 4:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 17 फीसदी घटकर 424 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गेल का मुनाफा 511 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गेल की आय 12 फीसदी घटकर 12565 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गेल की आय 14271 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही मे गेल का एबिटडा 644 करोड़ रुपये से बढ़कर 1044 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में गेल का ऑपरेटिंग मार्जिन 4.5 फीसदी से बढ़कर 8.3 फीसदी हो गया है।

    तिमाही आधार पर पहली तिमाही में गेल के पेट्रोकेम सेग्मेंट की आय 57 फीसदी घटकर 516 करोड़ रुपये रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में गेल की नैचुरल गैस की बिक्री से होने वाली आय 15.5 फीसदी घटकर 10,581 करोड़ रुपये रही है।

    गेल ने बताया कि पहली तिमाही के दौरान एलपीजी की अंडर-रिकवरी को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कोई फैसला नहीं किया गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।