गैमन इंफ्रा के शेयर में आज इंट्राडे के दौरान खासी तेजी देखने को मिली। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ब्रुकफील्ड गैमन इंफ्रा के बाकी रोड और पावर प्रोजेक्ट खरीदने वाली है जिससे शेयर में खरीदारी दिखी। 2015 में दोनों कंपनी के बीच 9 प्रोजेक्ट को लेकर करार हुआ था जिसमें से ब्रुकफील्ड 6 प्रोजेक्ट पहले ही खरीद चुकी है। जल्द बचे हुए 3 प्रोजेक्ट की भी डील हो सकती है।