डेल्टा कॉर्प adda52.com की होल्डिंग कंपनी गॉज नेटवर्क में 26 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। ये सौदा कैश और इक्विटी में होगा। डेल्टा कॉर्प को फिलहाल कोई पैसा नहीं देना होगा। डील पूरी होने के बाद ही गॉज नेटवर्क को पैसे का भुगतान होगा। डील पूरी होने में 15 से 20 महीने लग सकते हैं। आपको बता दें कि गॉज नेटवर्क एक ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल है जिसमें रमी और पोकर ऑनलाइन खेल सकते हैं। डील से डेल्टा कॉर्प के कसीनो और रिसॉर्ट को फायदा होगा।
