गो एयर का सस्ते हवाई टिकट का ऑफर

गो एयर के सस्ते टिकट आज यानि 26 से लेकर 30 जून तक आप बुक करा सकते हैं।

अपडेटेड Jun 26, 2015 पर 4:33 PM

सस्ती टिकटों की होड़ में गो एयर ने भी धमाका किया है। गो एयर सिर्फ 999 में आपको हवाई सफर कराने जा रही है। गो एयर के सस्ते टिकट आज यानि 26 से लेकर 30 जून तक आप बुक करा सकते हैं। हालाकि स्कीम के साथ कुछ शर्तें भी हैं। गो एयर ने स्कीम में दो तरह के दाम 999 रुपये और 1299 रुपये की पेशकश की है।

999 रुपए में बुक हुए टिकट पर यात्रा करने के लिए आपको करीब 7 महीने इंतजार करना पड़ेगा। जबकि 1299 रुपये वाले टिकट पर आप अगले महीने यानि जुलाई से सितंबर के बीच यात्रा कर सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।