वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 22.5 फीसदी बढ़कर 287.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 234.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 22.5 फीसदी बढ़कर 287.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 234.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की कुल आय 9 फीसदी बढ़कर 2,245 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की कुल आय 2,060 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा 342 करोड़ रुपये से बढ़कर 407 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा मार्जिन 16.6 फीसदी से बढ़कर 18.1 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।