गोदरेज कंज्यूमर: मुनाफा और आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 8.1 फीसदी बढ़कर 143.5 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Jul 28, 2014 पर 12:20 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 8.1 फीसदी बढ़कर 143.5 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 132.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की आय 9.3 फीसदी बढ़कर 1888.5 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1727 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा 225 करोड़ रुपये से बढ़कर 242 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिटडा मार्जिन 13.1 फीसदी से घटकर 12.8 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की अन्य आय 13.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.4 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर को 16.5 करोड़ रुपये का असाधारण घाटा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।