गोदरेज का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट द ट्रीज लॉन्च

मुंबई के विक्रोली में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपना द ट्रीज नाम का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट लॉन्च किया।

अपडेटेड Nov 27, 2015 पर 12:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भले ही प्रॉपर्टी मार्केट में मंदी चल रही हो लेकिन रियल एस्टेट डेवलपर्स होम बायर्स को लुभाने के लिए नए-नए लॉन्च कर रहे हैं। कल मुंबई के विक्रोली में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपना फ्लैगशिप प्रोजेक्ट लॉन्च किया। द ट्रीज नाम का ये प्रोजेक्ट 34 एकड़ में बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 1 बेडरूम से लेकर 4 बेडरूम के फ्लैट और पेंट हाउस बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये से लेकर करीब 8 करोड़ रुपये तक होगी। द ट्रीज में ऑफिसेज, 5 स्टार होटल्स होंगे। द ट्रीज के तहत खरीदारों को 2019 तक पजेशन मिलने की उम्मीद है। 

    गोदरेज प्रॉपर्टीज के चीफ डिजाइन ऑफिसर अनुभव गुप्ता ने जानकारी दी कि द ट्रीज एक मिक्स्ड लिविंग कन्सेप्ट का प्रोजेक्ट है। जहां रिहायशी घरों के साथ एक ही कैंपस में कमर्शियल बिल्डिंग्स और फाइव स्टार होटल्स जैसी सुविधाएं होंगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।