गोदरेज प्रॉपर्टीज के मुनाफे में 26.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 26.2 फीसदी बढ़कर 47.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 27, 2015 पर 1:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 26.2 फीसदी बढ़कर 47.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 37.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 2.1 गुना बढ़कर 519.3 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 242 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटडा 25 फीसदी गिरकर 64 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटडा 85 करोड़ रुपये रहा था।

    साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 35.3 फीसदी से घटकर 12.3 फीसदी हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।