गोदरेज प्रॉपर्टीजः बीकेसी में बेचा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बीकेसी में 4.35 लाख वर्गफीट का कमर्शियल प्रोजेक्ट 1479 करोड़ रु में बेचा है।

अपडेटेड Sep 30, 2015 पर 11:36 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बीकेसी में अब तक सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 1,479 करोड़ रुपये में बेच दिया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बीकेसी में 4.35 लाख वर्गफीट का कमर्शियल प्रोजेक्ट 1,479 करोड़ रुपये में बेचा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बीकेसी का प्रोजेक्ट एबॉट को बेचा है। गोदरेज बीकेसी प्रोजेक्ट में जेट एयरवेज की 50 फीसदी हिस्सेदारी है।

    गोदरेज प्रॉपर्टीज के मुताबिक बीकेसी प्रोजेक्ट से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज कम करने में किया जाएगा। बीकेसी प्रोजेक्ट के लिए एबॉट के साथ 34,000 रुपये प्रति वर्गफीट के भाव पर डील हुई है। बीकेसी प्रोजेक्ट के डील में जेट एयरवेज को भी 50 फीसदी मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा बीकेसी प्रोजेक्ट में 3 लाख वर्गफीट की बाकी इन्वेंटरी को भी बेचने पर बातचीत जारी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।