यूके के ड्रग रेगुलेटर एमएचआरए ने मार्कसंस फार्मा के गोवा प्लांट की जांच की है। इसके बाद कंपनी के शेयर में निचले सर्किट तक की गिरावट देखी गई। मार्कसंस फार्मा का कहना है यूके एमएचआरए ने नवंबर में गोवा प्लांट की जांच की थी और उसके बाद कुछ आपत्ति जताई थी जिसके बाद कंपनी ने अपना जबाव दिया है। कंपनी का कहना है कि वो यूके ड्रग रेगुलेटर के जबाव का इंतजार कर रही है। गोवा प्लांट में फिलहाल कामकाज सामान्य ढंग से चल रहा है और यूके को सप्लाई जारी है।