वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में चेन्नई पेट्रो का मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 923.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चेन्नई पेट्रो का मुनाफा 364.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में चेन्नई पेट्रो का मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 923.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चेन्नई पेट्रो का मुनाफा 364.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में चेन्नई पेट्रो की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 9,053.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चेन्नई पेट्रो की आय 8,824 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में चेन्नई पेट्रो का एबिटडा 484 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,061 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में चेन्नई पेट्रो का एबिटडा मार्जिन 5.5 फीसदी से बढ़कर 11.7 फीसदी रहा है।
चेन्नई पेट्रो के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 10.09 डॉलर प्रति बैरल रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि अगर कच्चा तेल मौजूदा स्तरों के आसपास बना रहता है तो अगली तिमाही में भी मुनाफा मौजूदा स्तरों पर बरकरार रह सकता है।
चेन्नई पेट्रो की ओर से इंडियन ऑयल यानि आईओसी को प्रेफरेंशियल शेयर जारी किए जाएंगे। चेन्नई पेट्रो की बैलेंसशीट को मजबूत करने के लिए आईओसी की ओर से कंपनी में 1,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली जाएगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।