जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 6% घटी

साल की शुरुआत एमएंडएम के लिए खराब हुई है। सालाना आधार पर जनवरी में बिक्री 6 फीसदी घटकर 39930 यूनिट रही।

अपडेटेड Feb 02, 2015 पर 1:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल की शुरुआत महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए खराब हुई है। जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 6 फीसदी घटकर 39930 यूनिट रही।

    साल दर साल आधार पर जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 8 फीसदी घटकर 37045 यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 22 फीसदी बढ़कर 2885 यूनिट रहा।

    सालाना आधार पर जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 5 फीसदी घटकर 18804 यूनिट रही। सालाना आधार पर जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 14 फीसदी घटकर 12919 यूनिट रही।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े भी निराशाजनक ही रहे हैं। सालाना आधार पर जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री 26 फीसदी घटकर 14913 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।