ज़ी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 8.7% बढ़ा

ज़ी एंटरटेनमेंट का मुनाफा सालाना आधार पर 8.7 फीसदी बढ़कर 247.4 करोड़ रूपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 14, 2015 पर 7:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ज़ी एंटरटेनमेंट का मुनाफा सालाना आधार पर 8.7 फीसदी बढ़कर 247.4 करोड़ रूपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर ज़ी एंटरटेनमेंट की आय 23.9 फीसदी बढ़कर 1,385 करोड़ रुपये हो गई है।

    सलाना आधार पर दूसरी तिमाही में ज़ी एंटरटेनमेंट का एबिटडा 10.9 फीसदी बढ़कर 355 करोड़ रुपये रहा है। वहीं साल दर साल आधार पर ज़ी एंटरटेनमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 28.7 से घटकर 25.6 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ज़ी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन आय 35 फीसदी बढ़कर 843.3 करोड़ रुपये रही है। वहीं साल दर साल आधार पर ज़ी एंटरटेनमेंट की सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू 13 फीसदी बढ़कर 479.1 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।