रिलायंस जियो के प्री-लॉन्च ऑफर को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। सिम खरीदने के लिए रिलायंस स्टोर्स पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मुफ्त में सिम लेने के लिए लोग रात 2 बजे से ही लाइन लगा कर खड़े हैं। अभी तक रिलायंस जियो ने ये ऑफर सिर्फ कुछ फोन पर उपलब्ध कराया था लेकिन अब ये ऑफर लगभग हर ब्रांड के साथ दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस दिए जा रहे हैं। यही नहीं, इस ऑफर के तहत जियो प्रीमियम ऐप भी मुफ्त में इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें जियो प्ले, जियो ऑन डिमांड, जियो सिक्योरिटी और जियो मनी जैसे एप्स भी शामिल हैं।