जियोमीट्रिकः मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय 11.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जियोमीट्रिक का मुनाफा 6 गुना बढ़कर 19.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 27, 2015 पर 12:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जियोमीट्रिक का मुनाफा 6 गुना बढ़कर 19.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जियोमीट्रिक का मुनाफा 3.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जियोमीट्रिक की आय 11.1 फीसदी बढ़कर 297.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जियोमीट्रिक की आय 267.9 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जियोमीट्रिक की डॉलर आय 9 फीसदी बढ़कर 4.68 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में जियोमीट्रिक की अन्य आय 7.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.9 करोड़ रुपये रही।

    जियोमीट्रिक ने बताया कि पहली तिमाही में 136.5 लाख डॉलर के नए डील हासिल किए हैं। जियोमीट्रिक का 12 महीनों का एट्रिशन रेट 10.9 फीसदी रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में जियोमीट्रिक ने अपने साथ एक नया ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।