वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 3.7 फीसदी घटकर 227.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 236.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 3.7 फीसदी घटकर 227.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 236.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 1.5 फीसदी बढ़कर 1118 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 1101 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा 310 करोड़ रुपये से बढ़कर 321 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 28.2 फीसदी से बढ़कर 28.7 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन आय 7.5 फीसदी बढ़कर 626 करोड़ रुपये रही। हालांकि सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की सब्सक्रिप्शन आय 7.5 फीसदी घटकर 424 करोड़ रुपये रही।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट के स्पोर्ट्स कारोबार की आय 118 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की ब्याज लागत 143 करोड़ रुपये रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।