जीई ने अपना भारत का कमर्शियल लोन कारोबार बेच दिया है। कारोबार को जीई के दो पूर्व अधिकारी प्रमोद भसीन और अनिल चावला ने एयॉन कैपिटल के साथ मिलकर खरीदा है। एयॉन कैपिटल अपोलो ग्लोबल और आईसीआईसीआई वेंचर्स का ज्वाइंट वेंचर है। डील पर बात करते हुए प्रमोद भसीन ने कहा कि भारत में निवेश का अभी शानदार मौका है, खासकर एनबीएफसी सेक्टर में।
