जीएमआर इंफ्रा का घाटा बढ़ा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 593.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

अपडेटेड Aug 14, 2014 पर 9:04 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 593.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी को 326 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीएमआर इंफ्रा की आय 3.6 फीसदी बढ़कर 2731 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2635 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जीएमआर इंफ्रा का एबिटडा 643 करोड़ रुपये से घटकर 630 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.4 फीसदी से घटकर 23.1 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जीएमआर इंफ्रा के एयरपोर्ट कारोबार का राजस्व 1395 करोड़ रुपये से घटकर 1289 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के पावर कारोबार का राजस्व 932.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1152 करोड़ रुपये रहा।

    जीएमआर इंफ्रा के बोर्ड ने बोर्ड ने 2500 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।