जीटीसी चेयरमैन संजय डालमिया गिरफ्तार

गोल्डन टोबैको कंपनी के चेयरमैन संजय डालमिया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अपडेटेड Jul 10, 2014 पर 8:15 AM

गोल्डन टोबैको कंपनी के चेयरमैन संजय डालमिया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उन्हें गिरफ्तार किया है। संजय डालमिया को कोलकत्ता एयरपोर्ट से पकड़ा गया जब वो देश से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।

मुंबई के मीठीबाई कॉलेज के पास 14 एकड़ की जमीन लेन-देन के के मामले में संजय डालमिया के खिलाफ 540 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।