जीवीके पावर को 281.3 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर की बिक्री 1.9 फीसदी बढ़कर 712.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Aug 13, 2014 पर 11:28 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर को 281.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जीवीके पावर को 30.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर की बिक्री 1.9 फीसदी बढ़कर 712.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जीवीके पावर की बिक्री 699.5 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर का एबिटडा घाटा 69 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जीवीके पावर का एबिटडा 270 करोड़ रुपये रहा था।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जीवीके पावर का ऑपरेटिंग मार्जिन 38.6 फीसदी से घटकर -9.6 फीसदी रहा। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर को अपनी संपत्ति पर 287 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट के पुराने एयरपोर्ट को तोड़ने जाने के चलते जीवीके पावर को ये घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर को 119.5 करोड़ रुपये का टैक्स राइट-बैक मिला है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जीवीके पावर का टैक्स खर्च 59.7 करोड़ रुपये रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।