Get App

जुबिलंट फूडवर्क्स का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स का मुनाफा 23.5 फीसदी घटकर 25 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2014 पर 2:44 PM
जुबिलंट फूडवर्क्स का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स का मुनाफा 23.5 फीसदी घटकर 25 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 32.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स की आय 18.5 फीसदी बढ़कर 433.7 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 366 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स का एबिटडा 61.2 करोड़ रुपये से घटकर 56 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.7 फीसदी से घटकर 12.8 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 7.7 फीसदी से घटकर -3.4 फीसदी रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कंपनी की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ -2.6 फीसदी रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें