Get App

जुबिलैंट फूडः मुनाफा 17.6% घटा, आय 17.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स का मुनाफा 17.6 फीसदी घटकर 23.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2015 पर 2:54 PM
जुबिलैंट फूडः मुनाफा 17.6% घटा, आय 17.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स का मुनाफा 17.6 फीसदी घटकर 23.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स का मुनाफा 29 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स की आय 17.2 फीसदी बढ़कर 587.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स की आय 501.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स का एबिटडा 60.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 63.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स का एबिटडा मार्जिन 12.1 फीसदी से घटकर 10.8 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स की अन्य आय 2.1 करोड़ रुपये से घटकर 1.6 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स की सेम-स्टोर-सेल्स ग्रोथ -5.3 फीसदी से बढ़कर 3.2 फीसदी रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें