Get App

जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री 13% बढ़ी

जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री साल दर साल आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 3.19 लाख यूनिट हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2014 पर 10:02 AM
जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री 13% बढ़ी

जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री अच्छी रही है। जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री साल दर साल आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 3.19 लाख यूनिट हो गई है। वहीं महीने दर महीने आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री 3.05 लाख यूनिट से बढ़कर
3.19 लाख यूनिट हो गई है।

सालाना आधार पर बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 2.68 लाख यूनिट हो गई है। वहीं महीने दर महीने आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री 2.62 लाख यूनिट से बढ़कर 2.68 लाख यूनिट हो गई है।

जुलाई में बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट्स 54 फीसदी बढ़कर 1.69 लाख यूनिट हो गए हैं। वहीं महीने दर महीने आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट्स बिक्री 1.35 लाख यूनिट से बढ़कर 1.69 लाख यूनिट हो गए हैं।

जुलाई में बजाज ऑटो के 3 व्हीलर की बिक्री 49 फीसदी बढ़कर 51,451 यूनिट हो गई है। वहीं महीने दर महीने आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो के 3 व्हीलर की बिक्री 43,263 यूनिट से बढ़कर 51,451 यूनिट हो गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें