Get App

जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री 3% बढ़ी

जुलाई में बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 3.3 लाख यूनिट हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2015 पर 10:15 AM
जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री 3% बढ़ी

जुलाई में बजाज ऑटो ने अच्छे ऑटो बिक्री आंकड़े पेश किए हैं। जुलाई में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 3.3 लाख यूनिट हो गई है। जुलाई 2014 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 3.19 फीसदी रही थी।

हालांकि जुलाई में बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। जुलाई में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 3 फीसदी घटकर 1.65 लाख यूनिट हो गया है। जुलाई 2014 में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.70 लाख यूनिट रहा था।

जुलाई में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 1.82 लाख यूनिट हो गई है। जुलाई 2014 में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री 2.68 लाख यूनिट रही थी। जुलाई में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर बिक्री 7 फीसदी घटकर 47,798 यूनिट हो गई है। जुलाई 2014 में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर बिक्री 51,451 यूनिट रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें