जुलाई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 2.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 34,652 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जुलाई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 35,567 गाड़ियां बेची थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 33,047 यूनिट से 6 फीसदी घटकर 31,087 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर जुलाई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 41 फीसदी बढ़कर 3565 यूनिट रहा। लेकि साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 16,569 यूनिट से 13 फीसदी घटकर 14,456 यूनिट रही है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टरों की बिक्री भी निराशाजनक रही है। साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टरों की बिक्री 17,407 यूनिट से 11 फीसदी घटकर 15,460 यूनिट रही। इसके अलावा महीने दर महीने आधार पर जुलाई महीने में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टरों की बिक्री 16,379 यूनिट से 13 फीसदी घटकर 14,273 यूनिट रही है।