Get App

जून में टाटा मोटर्स की बिक्री 26.8% घटी

जून में टाटा मोटर्स ने 38,557 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल इस दौरान टाटा मोटर्स ने 52,712 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2014 पर 4:32 PM
जून में टाटा मोटर्स की बिक्री 26.8% घटी

टाटा मोटर्स की बिक्री में 26.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जून में टाटा मोटर्स ने 38,557 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जून में टाटा मोटर्स ने 52,712 गाड़ियां बेची थी। इस साल मई में टाटा मोटर्स ने 37,525 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर जून में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 48,716 यूनिट से घटकर 34,743 यूनिट रही। साल दर साल आधार पर जून में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 3,996 यूनिट से घटकर 3,814 यूनिट रहा।

साल दर साल आधार पर जून में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 36,912 यूनिट से घटकर 26,832 यूनिट रही। साल दर साल आधार पर जून में टाटा मोटर्स के लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 33 फीसदी घटकर 17,212 यूनिट रही।

साल दर साल आधार पर जून में टाटा मोटर्स के मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14 फीसदी घटकर 9,620 यूनिट रही। साल दर साल आधार पर जून में टाटा मोटर्स के पैसेंजर कारों की बिक्री 11,804 यूनिट से घटकर 7,911 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें