जून महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 38574 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जून महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 40870 गाड़ियां बेची थी।
साल दर साल आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 3814 यूनिट से 32 फीसदी बढ़कर 5047 यूनिट रहा। सालाना आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री 34760 यूनिट से 3 फीसदी बढ़कर 35823 यूनिट रही। सालाना आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 7911 यूनिट से 30 फीसदी बढ़कर 10281 यूनिट रही।
हालांकि सालाना आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल बिक्री 5 फीसदी घटकर 25542 यूनिट रही। लेकिन सालाना आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 11450 यूनिट रही।