जून महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून महीने में बजाज ऑटो की बिक्री 8 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3.3 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जून महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3.05 लाख गाड़ियां बेची थी।
साल दर साल आधार पर जून महीने में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.35 लाख यूनिट से 16 फीसदी बढ़कर 1.56 लाख यूनिट रहा। सालाना आधार पर जून महीने में बजाज ऑटो की बाइक बिक्री 2.62 लाख यूनिट से 10 फीसदी बढ़कर 2.88 लाख यूनिट रही। वहीं सालाना आधार पर जून महीने में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 43263 यूनिट से सिर्फ 1 फीसदी बढ़कर 43735 यूनिट रही।