जूम डेवलपर्स पर कार्रवाई, 2200 करोड़ का फर्जीवाड़ा

ईडी ने जूम डेवलपर्स पर सख्ती दिखाते हुए कंपनी की अमेरिका में मौजूद संपत्ति को अटैच कर दिया है।

अपडेटेड Jul 03, 2015 पर 8:20 AM

इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानि ईडी ने जूम डेवलपर्स पर सख्ती दिखाते हुए कंपनी की अमेरिका में मौजूद संपत्ति को अटैच कर दिया है। ईडी ने जूम डेवलपर्स की कैलिफोर्निया स्थित जमीन अटैच की है जिसकी कीमत करीब 1,000 करोड़ रुपये है। इसके अलावा ईडी ने कंपनी के प्रोमोटर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी निकाला है।

दरअसल जूम डेवलपर्स पर विदेश में फर्जी प्रोजेक्ट दिखाकर बैंकों से 2200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। ईडी ने कंपनी के डायरेक्टर शरद काबरा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रोमोटर विजय चौधरी को भगोड़ा घोषित कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।