जेएनयू छात्र संघ चुनाव, लहराया लेफ्ट का परचम

दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में एक बार फिर लेफ्ट का परचम लहराया है।

अपडेटेड Sep 12, 2016 पर 12:28 PM

दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में एक बार फिर लेफ्ट का परचम लहराया है। एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे वामपंथी संगठनों ने सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर कब्जा जमाया है। राष्ट्रवाद बनाम देशद्रोह के नाम पर लड़े गए इस चुनाव में एबीवीपी को एक भी सीट नहीं मिल पाई। अध्यक्ष पद पर एआईएसए के मोहित पांडेय ने एबीवीपी की जाह्नवी ओझा को 400 से ज्यादा वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर एसएफआई के अमल पीपी ने एबीवीपी के रवि रंजन को 1300 वोटों से हराया। महासचिव के पद पर एसएफआई की शतरूपा चक्रवर्ती ने एबीवीपी के विजय को करीब 11 सौ वोटों से हराया। वहीं एआईएसए के तबरेज हसन संयुक्त सचिव चुने गए, इन्होंने डीएसएफ के प्रतिम गोयल को हराया।

जेएनयू छात्र संघअध्‍यक्ष पद का चुनाव जीतने वाले मोहित पांडे ने कहा कि इस जीत से उन लोगों को करारा जवाब मिला है जो जेएनयू को राष्ट्रवाद के नाम पर बदनाम करने की साजिश में लगे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।