Get App

जेएसडब्ल्यू स्टीलः मुनाफा 84.4% घटा, आय 21.5% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का मुनाफा 84.4 फीसदी घटकर 117 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2015 पर 4:00 PM
जेएसडब्ल्यू स्टीलः मुनाफा 84.4% घटा, आय 21.5% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का मुनाफा 84.4 फीसदी घटकर 117 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का मुनाफा 748.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 21.5 फीसदी घटकर 10,907 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 13,895 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का ऑपरेटिंग मुनाफा 2,812 करोड़ रुपये से घटकर 1,729 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का ऑपरेटिंग मार्जिन 20.2 फीसदी से घटकर 16 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें