जेएसपीएल का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसपीएल का मुनाफा 15.4 फीसदी घटकर 418 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 06, 2014 पर 4:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसपीएल का मुनाफा 15.4 फीसदी घटकर 418 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेएसपीएल का मुनाफा 494.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसपीएल की आय 9.6 फीसदी बढ़कर 4978 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेएसपीएल की आय 4540.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जेएसपीएल का ऑपरेटिंग मुनाफा 1305 करोड़ रुपये से बढ़कर 1629 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जेएसपीएल का ऑपरेटिंग मार्जिन 28.7 फीसदी से बढ़कर 32.7 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।