हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जेट एयरवेज ने घरेलू रुट्स पर बिजनेस क्लास के किराए में कटौती की है। एयरलाइंस ने 1000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा के किराए में फ्लैट 20 फीसदी डिस्काउंट का ऐलान किया है। मॉनसून सीजन के लिए ये डिस्काउंट आज से लागू होगा।
इसी तरह जेट एयरवेज ने 1000 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 6999 रुपये के किराए का ऑफर दिया है। जेट एयरवेज ने स्पेशल मॉनसून ऑफर के तहत किरायों में कटौती की है। 20 फीसदी डिस्काउंट वाली टिकट के बुकिंग की कोई समय सीमा नहीं है लेकिन 6999 रुपये के किराए का जो ऑफर दिया गया है उसके लिए टिकट 20 जुलाई से 31 जुलाई तक बुक कराने होंगे।